Friday 17 February 2017

कर्मपथ

खो गया चंदा बुझ गया दीपक
जाग उठा अंबर का आँचल
टूटा मौन खिलखिलायी धरा
पौधै सँवरे बाग है निखरा
धुल गये फूलों के रूख़सार
उठाकर उदास रात का परदा
दिन निकला मुस्काता सा
भँवरे गूँजें कलियाँ झूमी
अमराई में कोयल कूके
पात पात लहराया वन में
भोर हुई अब आँखें खोलो
सूरज के संग ताल मिलाओ
कल कल गाती नदिया जैसी
कर्म पथ पर बढ़ते जाओ
अपने मन के आस किरण को
भर दो बस्ती बाड़ी जन जन में

                                 #श्वेता🍁



Thursday 16 February 2017

यादें

ये साँसों से लिपटी हुई
गमों की गर्द
दिल की बेवजह तड़प
रह रह कर कसकती
चाह कर भी नहीं मिटती
बाँध रखा हो मानो
अपनी परछाई से
तोड़कर सारी जंजीरे
हम , देखना एक दिन
आज़ाद हो जायेगे
नहीं छू पायेगी तन्हाई
में सुबकती मायूसियाँ
बेसबब यादों का
नम सा सिलसिला
छोड़कर अनकहा दर्द
फिर,लौटकर वापस
आ जायेगी तेरी सदाएँ
वापस तेरे पास ही
हम ,एक दर्दभरी
फरियाद बन तुम्हें
बेइंतिहा याद आयेगे

                          #श्वेता🍁

इज़हार ए मोहब्बत

दिल की हर बात जो
हम कह नही पाते है
कभी फूल कभी बादल
कभी चाँद कभी तारों से
अपने दिल का हाल सुनाते है
हवाओं को चूमकर
हज़ारों पैगाम भिजवाते है
सुर्ख गुलाब बेताबियों की
खूबसूरत निशानी है

लजीली पलकों की
धड़कते सीने की
बेताबी भरे सुबह
बेचैन करती शामों
कश्मकश में उलझे
नेह डोर में बंधते
रेशमी एहसास की
अनकही कहानी  है

रख कर पंखुड़ियों में
सारे अनकहे लफ्ज़
भरकर प्यार की
खुमारी से लबरेज़
हाल ए दिल भेजा है
शायद वो समझ पाए
लरजते जज़्बातों को
गुलाब एक फूल नहीं
एक प्यार भरे दिल की
बेजुबान कहानी है

                         #श्वेता🍁

                            

सोचती हूँ अक्सर..

सोचती हूँ अक्सर
तुम गुजरो कभी
मुझमें होकर
छूकर एहसास मेरे
कभी देखो नज़रभर
कभी चुन लो मुझे
मोतियों की तरह
उठा लो अंजुरी भर
फिर बैठकर
किसी चाँदनी रात की
सपनीली मुंड़ेर पर
प्रेम की डोरी में
टिमटिमाते सितारो की
नन्हें ख्वाहिशों को
गूँथ लो मुझे
और पहन लो
अपने साँसों में
अटूट माला की तरह
तुम्हारी धड़कन बन
लिपटी रहूँ वजूद से
कभी न जुदा होने को

                          #श्वेता🍁



मैं से मोक्ष...बुद्ध

मैं  नित्य सुनती हूँ कराह वृद्धों और रोगियों की, निरंतर देखती हूँ अनगिनत जलती चिताएँ परंतु नहीं होता  मेरा हृदयपरिवर...