Friday 7 June 2019

रात


अक्सर जब शाम की डोली
थके हुये घटाओं के
शानों से उतरती है
छनकती चाँदनी की पाजेब से
टूटकर घुँघरू
ख़्वाबों के आँगन बिखरती है

ख़ामोश दरख़्तों के
गीली बाहों में
परिदों के सो जाने के बाद
बेआवाज़ 
पत्तियाँ जुगनुओं से
रातभर बातें करती हैं।

स्याह दामन के नर्म 
तन्हाइयों में सोयी 
दूध-सी झीलों के
बियाब़ां किनारे पर
ख़ामोशी के रेज़ों को 
चुन-चुनकर
शब झोली में भरती है।

लम्हा-लम्हा सरकती रात
हवाओं की थपकियों से
बेज़ान लुढ़क कर
पहाड़ी के कोहान पर 
सिर टिकाये 
भोर की राह तकती है।

 #श्वेता सिन्हा

20 comments:

  1. वाह क्या कहने .... शाम की डोली 👌👌
    बहुत ही उम्दा सृजन

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी आभारी हूँ दी...शुक्रिया।

      Delete
  2. Replies
    1. जी आभारी हूँ लोकेश जी शुक्रिया।

      Delete
  3. वाह बेहद खूबसूरत रचना श्वेता जी

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी आभारी हूँ अनुराधा जी शुक्रिया।

      Delete
  4. बहुत सुंदर ....

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी आभारी हूँ कामिनी जी शुक्रिया।

      Delete
  5. बहुत सुन्दर

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी आभारी हूँ शुक्रिया।

      Delete
  6. Replies
    1. जी आभारी हूँँ सर....शुक्रिया।

      Delete

  7. लम्हा-लम्हा सरकती रात
    हवाओं की थपकियों से
    बेज़ान लुढ़क कर
    पहाड़ी के कोहान पर
    सिर टिकाये
    भोर की राह तकती है।
    अत्यंत सुन्दर👌👌

    ReplyDelete
    Replies
    1. आभारी हूँ दी शुक्रिया।

      Delete

  8. लम्हा-लम्हा सरकती रात
    हवाओं की थपकियों से
    बेज़ान लुढ़क कर
    पहाड़ी के कोहान पर
    सिर टिकाये
    भोर की राह तकती है।!!!!!!!!! सुंदर !

    ReplyDelete
    Replies
    1. आभारी हूँ दी..शुक्रिया।

      Delete
  9. जी आभारी हूँ शुक्रिया सर।

    ReplyDelete
  10. आभारी हूँ शिवम् जी...बहुत शुक्रिया।

    ReplyDelete
  11. वाह बहुत सुन्दर कविता। सादर।

    ReplyDelete
  12. बेज़ान लुढ़क कर
    पहाड़ी के कोहान पर
    सिर टिकाये
    भोर की राह तकती है... सुंदर !

    ReplyDelete

आपकी लिखी प्रतिक्रियाएँ मेरी लेखनी की ऊर्जा है।
शुक्रिया।

मैं से मोक्ष...बुद्ध

मैं  नित्य सुनती हूँ कराह वृद्धों और रोगियों की, निरंतर देखती हूँ अनगिनत जलती चिताएँ परंतु नहीं होता  मेरा हृदयपरिवर...